सियोल : उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने के लिए अमेरिका की आलोचना की है। उत्तर कोरिया दावा करता है कि ये संभावित आक्रमण का युद्धाभ्यास है तथा उसने मंगलवार को इसके जवाब में ”अधिक प्रभावशाली उपायों की चेतावनी दी।

मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया ने 200 से अधिक युद्धक विमानों के साथ हवाई अभ्यास किया। इनमें एफ-35 लड़ाकू विमान भी शामिल रहे। वहीं, उत्तर कोरिया ने भी इस साल अपने हथियारों का प्रदर्शन तेज कर दिया है। उसने 40 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस साल बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास फिर से शुरू किए।

उन्होंने प्योंगयांग के साथ कूटनीतिक वार्ता के प्रयासों और महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में अभ्यास नहीं किए थे। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसकी प्रक्षेपण गतिविधियां संयुक्त सैन्य अभ्यासों के बीच एक चेतावनी के तौर पर हैं। उसने एक बयान में कहा, ”अगर अमेरिका गंभीर सैन्य उकसावों को जारी रखता है तो उत्तर कोरिया इसके जवाब में अधिक शक्तिशाली उपाय करेगा। बहरहाल, बयान में यह नहीं बताया गया कि ये उपाय क्या होंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *