सियोल : दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों के जवाब में हवा से सतह पर मार करने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है।
दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, उसके लड़ाकू विमानों ने बुधवार को प्रतिद्बंद्बियों की पूर्वी सीमा के पास तीन मिसाइलें दागीं। सेना ने बताया कि उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षणों के जवाब में यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्बीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया की एक मिसाइल समुद्री सीमा के पास गिरी थी।
