इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन बीच जारी युद्ध का अंत क्या होगा इसका कोई पता नहीं है। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है और इन हमलों में यूक्रेन और रूस के सैनिकों के साथ कई आम लोग भी मारे जा रहे है। इधर यूक्रेन में मिसाइल हमलों के बाद कीव के आधा से ज्यादा हिस्से में बिजली नहीं है।

देर रात किए रूसी हमलों के कारण कीव समेत पूरे यूक्रेन के अधिकतर हिस्सों में बिजली चली गई है। कीव सहित आधे से ज्यादा यूक्रेन में बिजली के कारण बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यहां सर्दियां भी शुरू हो गई और ऐसे में बिजली का ना होना लोगों के लिए मुसीबत ज्यादा बन रहा है।

रूस की और से जारी इस मिसाइली हमले में तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके अलावा कीव और देश के कई अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हमले किए गए है। 67 क्रूज मिसाइल और 10 ड्रोन दागे हैं। जिसके बाद आधे से ज्यादा यूक्रेन में बिजली संकट खड़ा हो गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *