इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने दिसंबर के महीने में तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज को लेकर भारत की टीम की घोषणा हो चुकी है। इस टीम में आल राउंडर रविंद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब ये भी खबरे आ रही है की शायद टेस्ट में भी जडेजा को जगह नहीं मिल पाएगी।

जानकारी के अनुसार इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज में भी जडेजा को जगह नहीं मिल पाई है। इससे पूर्व टी20 वर्ल्ड कप में जडेजा को मौका नहीं मिला था।

ऐसे में अब टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा होनी है और ऐसे कयास लगाए जा रहे है की जडेजा को शायद उनकी चोट के कारण टेस्ट में भी जगह मिलेगी या नहीं। जानकारी सामने आई है की जडेजा की जगह स्पिनर सौरभ कुमार को टेस्ट टीम में जडेजा की जगह लिया जा सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *