इंटरनेट डेस्क। अगले वर्ष यानी के साल 2023 में खेले जाने वाले मेंस वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। भारत इस बार इस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। इसकों लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब धीरे धीरे खत्म होने वाला है। इस वर्ल्ड कप में आठ टीमें डायरेक्ट क्वालीफाई करेगी।

जानकारी के अनुसार इन टीमों का चयन आईसीसी सुपर लीग प्वाइंट्स टेबल के अनुसार किया जाएगा। इन 8 में से 7 टीमें तो तय हो चुकी है जो सीधे तौर पर वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करेगी। अब एक टीम को लेकर उठापटक जारी हैै।

जानकारी के अनुसार भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 2023 के वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि वेस्टइंडीज 8वें नंबर पर हैं लेकिन उसने अभी क्वालिफाई नहीं किया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *