इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही एक खबर निकलकर सामने आई है। इन खबरों की माने तो अंगूठे में चोट के कारण बाहर हुए टीम के कप्तान फिर से वापसी कर सकते है। लेकिन उनके लिए टीम में एक खिलाड़ी को जगह खाली करनी होगी।
आपकों बता दें की भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा। जानकारी सामने आई है की इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी होने जा रही है लेकिन उनके आने से पहले फर्स्ट टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल को बाहर बिठाया जा सकता है।
आपकों बता दें की पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और ऐसे में किसी ना किसी खिलाड़ी को उनकी जगह खाली करनी होगी।
