इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 का रोमांच खत्म हो चुका है। खिताबी मुकाबले को अर्जेंटीना ने अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस खिताब को जीतने के साथ ही अर्जेंटीना अपने साथ अराबों रुपए भी जीत गया।

जानकारी के अनुसार फीफा विश्व कप जीतने वाले अर्जेंटीना को 347 करोड़ रुपये मिले, तो वहीं फ्रांस की टीम को 248 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में खेलने वाली अन्य टीमों को भी अलग अलग तरीके से पैसे मिले है।

ऐसे में फ्रांस और अर्जेंटीना की टीम को कुलमिलाकर 595 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा लियोनल मेसी को गोल्डन फुटबाल का खिताब मिला तो एम्बाप्पे को गोल्डन बूट मिला। एम्बाप्पे ने इस वर्ल्ड कप में आठ गोल दागे तो वहीं मेसी ने सात गोल दागे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *