इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप का खुमार लोगों के दिलों पर से अब धीरे धीरे उतरने लगेगा। इस बार फीफा वर्ल्ड कप अर्जेंटीना की टीम ने जीता है। इस जीत के साथ टीम का 36 साल का सपना भी पूरा हो गया और मेसी का सपना भी वर्ल्ड कप जीत के साथ पूरा हो गया। 34 साल के इस खिलाड़ी की फुटबॉल के मैदान के अलावा भी खूब चर्चा रहती है।
आज हम मेसी के खेल की नहीं बल्कि उनके पास कितनी कार है और कौन कौन सी कार है उसके बारे में जानने की कोशिश करेंगे। मेसी के पास फरारी स्पाइडर एफ 430 कार है। बताया जाता है की कार की टॉप स्पीड 311 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस इटैलियन सुपरकार की कीमत 2.10 करोड़ रुपये है। दूसरी गाड़ी उनके पास पगानी जोंडा की ट्राइकलोर मॉडल भी मौजूद है। ट्राइकलोर की कीमत 16.5 करोड़ रुपये है।

मासेराटी ग्रैनटुरिस्मो एमसी स्ट्रैडेल भी मेसी के गैराज की शान बढ़ाती है। गाड़ी की टॉप स्पीड 289 किमी प्रति घंटा है और इसकी कीमत 2.51 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज एसएलएस एएमजी मेसी की बेशकीमती चीजों में से एक है। इस कार की कीमत 2.54 करोड़ रुपये है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *