इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप के जीत के साथ ही लियोनल मेसी का सपना पूरा हो गया। मेसी का अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने और अर्जेंटीना को जीताने का देखा गया सपना पूरा हो गया। ऐसे में मेसी फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को लेकर इस दुलारते नजर आ रहे है। अर्जेंटीना की टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत भी हुआ है।

खबरों की माने तो मेसी ने अपने घर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में वो ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रहे हैं और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को बच्चे की तरह प्यार और दुलार देते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे है।

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने ये फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें वह ट्रॉफी के साथ बेड पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। मेसी ने फोटो का कैप्शन लिखा है गुड मॉर्निंग। मेसी ने जो दूसरी फोटो शेयर की है उसमें वह ट्रॉफी को सीने से चिपकाए हुए दिखाई दे रहे हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *