इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग यानी के आईपीएल 2023 के लिए कल कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा। इस ऑक्शन में लगभग 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और इनमें से लगभग 90 खिलाड़ियों को ही टीमें खरीद पाएगी। ऐसे में बाकी बचे खिलाड़ी अनशोल्ड रह जाएंगे। ऐसे में कल का इंतजार इन सभी खिलाड़ियों को है।

जानकारी के अनुसार शुरुआत में 10 टीमों ने कुल 369 खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया था, बाद इन टीमों ने 36 और खिलाड़ियों का अनुरोध किया और ऐसे में 405 खिलाड़ी हो गए जिन पर बोली लगेगी।
आपकों बता दे की इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी कोच्चि में होगी। नीलामी 23 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगी और नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। ऐसे में कल का दिन आईपीएल के लिए नीलाम होने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ा दिन है। ऐसे में किस किस को इस नीलामी में शोल्ड होने का मौका मिलेगा ये देखा जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *