इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2023 के लिए कल हुई नीलामी में कई खिलाड़ियों को इतना पैसा मिला है जिसका उन्हें खुद को भी अनुमान नहीं होगा। इन खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। आपकों बता दें की कोच्चि में आयोजित हुए ऑक्शन में कई रिकॉर्ड भी बने। इस दौरान लगभग 80 खिलाड़ी बिके।
नीलामी के मामले में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा और उन्हें लगभग 17.50 करोड़ खर्च अपने साथ कर लिया। ग्रीन को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने कोई कमी नहीं छोड़ी और 17.50 करोड़ खर्च कर दिए।
इनके अलावा बेन स्टोक्स तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें चेेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। इस खिलाड़ी की खरीद के लिए चेेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले ही तय कर लिया था। वहीं सबसे महंगे बिकने वाले और एक नंबर पर रहे सैम करेन जो 18.50 करोड़ में बिके।
