इंटरनेट डेस्क। कारोना का कहर चीन में तबाही ला रहा है। हालात यह है की चीन के झेजियांग में कोरोना से सबसे ज्यादा हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी सामने आई है की यहां रोजाना 10 लाख से ज्यादा केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को इलाज तक नहीं मिल रहा है लोग सड़कों पर ही मर रहे है।

इन सबके बीच संभावना जताई गई है कि जल्द ही यहां दोगुने मामले हो सकते हैं यानी के यहां पीक आ सकता है। सबसे बड़ी बात यह है की यहां इतने मरीजों के आने और मरने के बाद भी कोरोना से मौतों का रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा है। यहां रोजाना मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

कोरोना का ऐसा डर है लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा पड़ा है। लोगों में दशहत का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों और एक्सपर्ट ने सटीक डेटा दिए जाने की मांग की है। इधर हालात यह है की मरने वाले लोगों की अंत्येष्टि नहीं हो पा रही है उनके परिवार के लोगों को आठ से दस दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *