इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप समाप्त हो चुका है और इस विश्व कप के बीच कई बार कई नामी खिलाड़ियों के नाम भी सामने आए है। ऐसा ही एक नाम है पेले जीसे हर कोई जानता है। बता दें की पेले इस समय अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज जारी है। उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी सामने आई है दिग्गज फुटबॉलर को कैंसर के चलते साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पेले को कैंसर के साथ साथ किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन की बीमारी भी है। खबरों की माने तो उनकी हालत में लगातार गिरवाट दर्ज की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पेले को पूर्व में भी नवंबर में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब उनकी स्थिती ज्यादा खराब है। बताया जा रहा है की पेेल का कैंसर रोग बढ़ गया है। तीन बार के विश्व कप विजेता को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *