मैड्रिड : स्पेन में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक बस के पुल से फिसल कर नदी में गिरने से छह यात्रियों की मौत हो गई और चालक सहित एक अन्य यात्री घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुल से करीब 30 मीटर नीचे लेरेज़ नदी में डूबे वाहन की केवल छत नजर आ रही है। एक अन्य वाहन चालक ने पुल की ‘रेलिग टूटी देखने के बाद आपात सेवाओं को इसकी जानकारी दी।
स्पेनिश गार्डिया सिविल के अनुसार, बस में कुल आठ लोग सवार थे। दो घायलों को शनिवार रात ही बचा लिया गया था। वे अस्पताल में भर्ती हैं। छह लोगों के शव रविवार को बस में से निकाले गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्फोंसो रुएडा ने बताया कि हादसा शायद खराब मौसम के कारण हुआ।
