इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में एक हिंदू महिला की बड़ी ही निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। महिला की उम्र 40 वर्ष है और विधवा है। बताया जा रहा है की महिला के शरीरी से पहले स्तनों को काटा गया और उसके बाद उसके सर को धड़ से अलग कर दिया गया। इतना ही नहीं महिला के शरीर से चमड़ी तक को उतार लिया गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना सिंध प्रांत के सिंझोरो शहर की है। हत्या की जानकारी, हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सांसद कृष्णा कुमारी ने सोशल मीडिया पर दी। इधर घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सांसद कृष्णा कुमारी ने ट्वीट में कहा है की मृतका के 4 बच्चे हैं और शव बहुत ही खराब हालत में मिला है। मैंने उसके गांव का दौरा किया और परिजनों से मुलाकात की है। इधर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा की पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वो अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *