साओ पाउलो : ब्राजील के उपराष्ट्रपति जनरल हेमिल्टन मुराओ ने कहा है कि वह कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए हैं। मुराओ की इस घोषणा से संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो देश से चले गए गए हैं। एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, बोल्सोनारो शायद अमेरिका के फ्लोरिडा शहर गए हैं।

ब्राजील के निर्वाचित राष्ट्रपति लुइज एनेसियो लूला डि सिल्वा रविवार को शपथ लेंगे। उपराष्ट्रपति मुराओ के प्रेस कार्यालय की ओर से पुष्टि की गई है कि वह कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बोल्सोनारो ब्राजील की परंपरा तोड़कर नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट के मुताबिक, सशस्त्र बलों का एक आधिकारिक विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे राजधानी ब्राजीलिया से अमेरिका के फ्लोरिडा शहर के लिए रवाना हुआ है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *