टॉप भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (10 जनवरी) से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने की संभावना बेहद कम है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार बुमराह टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं जो पहला वनडे खेलने के लिए गुवाहाटी उतरे थे।
इससे पहले बीसीसीआई की ओर से कहा गया था कि 29 वर्षीय तेज गेंदबाज को अखिल भारतीय चयन समिति की सिफारिश पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने 3 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ अपकमिंग मास्टरकार्ड 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया है।”
गौरतलब हो कि बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और वह चोट के कारण आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआई ने आगे कहा, “तेज गेंदबाज रिहैबिलिटेशन से गुजरा है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा फिट घोषित किया गया है। वह जल्द ही टीम इंडिया वनडे टीम में शामिल होगा।”
हालांकि, सूत्रों ने कहा कि बुमराह श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलेंगे क्योंकि एनसीए के कर्मचारियों ने इस तेज गेंदबाज को जल्द कार्रवाई नहीं करने की सिफारिश की है। सूत्रों ने कहा कि बुमराह के न्यूजीलैंड सरीज में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने की संभावना है जो 18 जनवरी से शुरू होने वाली है।
श्रीलंका वनडे के लिए भारत की अद्यतन टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (वीसी), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
