इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों मैच के साथ साथ शादी का सीजन भी शुरू हो गया है। जी हां आज जहां के एल राहुल शादी के बंधन में बंध रहे वहीं टीम इंडिया के एक और ऑल राउंड 26 जनवरी को शादी करने जा रहे है। बताया जा रहा है की अक्षर पटेल भी शादी करने जा रहे है।

हाल ही में न्यूजीलैंड टीम की घोषणा के दौरान केएल राहुल और अक्षर पटेल को पारिवारिक कारणों के चलते टीम से बाहर रखा गया था। जिसके बाद केएल राहुल की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा वहीं अब अक्षर पटेल की शादी की चर्चाएं भी जोरो पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 26 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ शादी करेंगे।

जानकारी के अनुसार अक्षर पटेल की शादी मेहा पटेल से हो रही है। मेहा पटेल एक पेशेवर डाइटिशियन हैं। अक्षर पटेल ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो शेयर किए थे। बताया जा रहा है की अक्षर पटेल ने पिछले साल अपने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड मेहा को प्रपोज किया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *