डेस मोइनेस (अमेरिका) : डेस मोइनेस स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई और एक शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलीबारी ‘स्टार्ट्स राइट हियर नामक एक शैक्षिक कार्यक्रम में हुई, जो डेस मोइनेस स्कूल जिले से संबद्ध है।

पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे से पहले आपातकालीन सेवा के कर्मियों को स्कूल में बुलाया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने पर दो छात्रों को गंभीर हालत में पाया और उन्हें तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। दोनों छात्रों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की सोमवार दोपहर ही सर्जरी की गई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के करीब 20 मिनट बाद अधिकारियों ने एक कार में सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। सार्जेंट पॉल पारिज़ेक ने कहा, ” गोलीबारी यकीनन लक्षित हमला थी। गर्वनर किम रेनॉल्ड्स ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *