इंटरनेट डेस्क। चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हो रहे है और इन सबके बीच में वहां हजारों लोगों की मौत हो रही है। लेकिन इन सबके बीच भी चीन सबक लेने को तैयार नहीं है। चीन में चंद्र नववर्ष मनाया जा रहा है। चीन की सरकार ने सख्त जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म कर दिया है।

जानकारी के अनुसार चीनी नववर्ष के मौके पर मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। खबरों की माने तो चंद्र नववर्ष चीन का सबसे प्रमुख अवकाश होता है। पिछले तीन साल से कोरोना महामारी के कारण यह उत्सव चीन में सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया। लेकिन इस बार भी हालात खराब है और उसके बाद भी ये त्योहार मनाया जा रहा है।

हालांकि जानकारी तो यह भी है की चीन में कोरोना को लेकर विशेषज्ञ इस बात से चिंतित हैं कि लोगों के आवागमन से कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। अगले दो से तीन महीने में बड़े पैमाने पर कोरोना के मामलों में उछाल की संभावना कम है, इसका कारण यह है की देश के 80 फीसदी से ज्यादा लोग हाल ही में संक्रमित हुए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *