इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलने उतरने वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर नवंबर 1 का तमगा हांसिल करना चाहेगी। साथ ही टीम टी20 में तो एक नंबर पर चल ही रही है।

आपकों बता दें की भारतीय टीम को आज इंदौर के होलकर मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलना है। इससे पहले के दोनों मुकाबले भारत जीत चुका है। वैसे सीरीज तो भारत के नाम हो ही चुकी है। लेकिन भारत इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगा।

जानकारी के अनुसार यदि टीम इंडिया यह मुकाबला जीत लेती है, तो वह वनडे में भी नंबर-1 बन जाएगी। वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड टीम नंबर-1 पोजीशन पर है। जबकि न्यूजीलैंड दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है। यह मुकाबला जीतने के बाद भारत के रेटिंग पॉइंट्स सबसे ज्यादा हो जाएंगे और वह नंबर-1 बन जाएगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *