इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे में भी न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए। इसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 295 रन पर ही आलआउट हो गई। ऐसे में न्यूजीलैंड को तीसेर और सीरीज के अंतिम मैच में भी हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में भारत की और से कप्तान रोहित शर्मा ने 101 और शुभमन गिल ने 112 रनों की पारी खेली थी। वहीं अंत में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ 54 रन बनाकर टीम को 385 के स्कोंर पर पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड को इस मैचा में 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया

इस जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंच गई है। भातरीय टीम ने रैंकिग्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के इस मुकाबले को जीतने के बाद भारत के रेटिंग पॉइंट्स सबसे ज्यादा हो गए है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *