इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया। इस मुकाबले में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने इंडिया को 21 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में 176 रन बनाए वहीं स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 155 रन ही बना सकी।

हालांकि इस मुकाबले में हार के बाद भी टीम इंडिया के प्लेयर वॉशिंगटन सुंदर ने अपने खेल से फैन्स का दिल जीत लिया। वाशिंगटन ने पहले गेंदबाजी से दर्शकों को खुश किया और फिर अपने बल्ले से दर्शकों को दिल जीत लिया। इतना ही नहीं उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल का मुजायरा दिखाया।

वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट चटकाए साथ ही वॉशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों पर 50 रनों की पारी भी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। जानकारी के अनुसार सुंदर की टी20 इंटरनेशनल करियर का यह पहला अर्धशतक था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *