इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट की दुनियां में अपनी छाप छोड़ चुके महेंद्र सिंह धोनी को हर कोई पंसद करता है। वो ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपने नाम के झंडे गाड़े है। उनका नाम हमेशा उनके फैंश के दिलों पर छाया रहता है। हाल ही में उन्होंने एक और बड़ा काम किया है जो उनके लिए और उनके चहेतो फैंस के लिए यादगार रहेगा।

जी हां खबरों की माने तो महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रॉडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म प्रॉडक्शन में कदम रख लिया है। धोनी के प्रॉडक्शन वेंचर में बन रही पहली तमिल फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार धोनी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तमिल सिनेमा को चुना है। इसके पहले उनके पास ऐसा कोई अनुभव नहीं है। उनकी कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली पहली तमिल फिल्म का जो पोस्टर रिलीज हुआ है, वह एक एनिमेटेड पोस्टर है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *