इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च में टेस्ट मैच की शुरूआत होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एक से पांच मार्च तक यह टेस्ट मैच खेला जाएगा। जिसके टिकट को लेकर अभी से खबरे चलना शुरू हो गई है। बताया जा रहा है की इस टेस्ट मैच के लिए सबसे सस्ती टिकट्स मिलेगी।
जानकारी के अनुसार दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। धर्मशाला में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए सस्ते टिकट 250 से 300 रुपये में मिल सकते है। दोनों टीमों के खिलाड़ी 25 फरवरी को धर्मशाला पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच अभ्यास मैच शुरू हो जाएंगे।
एचपीसीए की और से गठित कमेटियों की बैठक में टिकट के दाम निर्धारित करने पर चर्चा तो हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार धर्मशाला स्टेडियम में वनडे और टी-20 मैचों के लिए टिकट का न्यूनतम मूल्य 650 है।
