इंटरनेट डेस्क। पहली बार आयोजित हुए अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड का ताज भारत के नाम रहा। फाइनल में जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम इतनी खुश नजर आई की वो मैदान में ही एंजोय करने लगी और जीत का जमकर जश्न मनाया। इस जीत का जश्न बनता भी था।

पहली बार हो रहे अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। इस जीत के बाद टीम की खिलाड़ी मैदान पर ही गानों पर जमकर डांस करने लगी। इन डांस के वीडियो आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है।

काला चश्मा सॉन्ग इन दिनों क्रिकेट में ट्रेडमार्क बना हुआ है। हर छोटी-बड़ी सीरीज जीतने के बाद खिलाड़ी इस गाने पर डांस करते हैं। आपकों बता दें की बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ ईनामी राशि की घोषणा की है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *