इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं है। ऐसा हम नहीं कहते पूरी दुनियां कहती है। ऐसे में क्रिकेट में कई बार ऐसे काम भी हो जाते है जो हम नहीं चाहते है। ऐसा ही हो रहा है पिछले कुछ समय से, भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं जाएगी ये खबरें लगातार कुछ समय से चल रही है।

अब एक बार फिर से ये बात सामने आई है की बीसीसीआई ने यह कह दिया है की भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। पाकिस्तान में इस बार एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है और इसके लिए टीम वहां की यात्रा नहीं करेगी। इसका मुख्य कारण सुरक्षा को लेकर बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीसीसीआई के सचिव जय शाह बहरीन में है जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष नजम सेठी के कहने पर एशियाई क्रिकेट परिषद की एक आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पाकिस्तान के एशिया कप की मेजबानी के अधिकारों का फैसला किया जा सकता है

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *