इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज की शुरूआत होने जा रही है और इस सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से शुरू होगा। इस मैच में क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा भी खेलेंगे। जड़ेजा की वापसी लंबे समय बाद हो रही है। ऐसे में जड़ेजा अपनी वापसी पर थोड़ा इमोशनल भी नजर आए।
जानकारी के अनुसार एशिया कप 2022 में घुटनों की चोट लगवाने की वजह से रवींद्र जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे, जिसके बाद वो टीम के साथ एक भी सीरीज में नहीं जुड़ पाए। अब करीब 6 महीने बाद वो टीम से जुड़ रहे।
रवींद्र जडेजा ने इस मौके पर कहा कि मैं टीम इंडिया के लिए कमबैक करने का इंतजार कर रहा था। उनकी घुटने की सर्जरी के बाद अपनी वापसी को लेकर रवींद्र जडेजा ने कहा कि पांच महीने के बाद टीम इंडिया की जर्सी पहनकर वह काफी खुश है।
