इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने आज एक बड़ा ऐलान कर सबकों चौंका दिया है। उन्होंने आज अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी फैंस को एक बड़ा झटका दिया है। आपकों बता दें की ऑस्ट्रेलिया को 2021 में फिंच ने ही वर्ल्डकप का खिताब जिताया था।

लेकिन आज हम उनके उस रिकॉर्ड की बात करने जा रहे है है जिसकों आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। आरोन फिंच की गितनी टी20 क्रिकेट के सबसे दिग्गज खिलाडिय़ों में होती है। उन्के के नाम अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड है और इस रिकॉर्ड को आज तक कोई ब्रेक नहीं कर पाया है।

खबरों की माने तो आरोन फिंच ने 3 जुलाई 2018 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 76 गेंदों में 172 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इसके अलावा ऐसा ही कारनामा वो इंग्लैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन में 29 अगस्त 2013 को कर चुके है। वहां उन्होंने 156 रन बनाए थे और 63 गेंदों का सामना किया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *