इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में आज बॉर्डर गावस्कर ट्राफी की शुरूआत हो चुकी है। आज दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना है। इधर भारत के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटके भी दे दिए है।
इसके साथ ही आपकों यह बता दे की आज के इस टेस्ट मैच में भारत की और से दो और ऑस्ट्रेलिया की और से एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया है। भारत की और से सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर श्रीकर भरत ने टेस्ट मैच में डेब्यू किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की और से स्पिनर टॉड मर्फी ने डेब्यू किया है।
वैसे बात सूर्यकुमार यादव की कर ले तो वो 30 की उम्र के बाद तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यह एक अनोखा रिकॉर्ड भी हैं। यादव दरअसल पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 30 की उम्र के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है।
