इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बार्डर गावस्कर ट्राफी का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का आज तीसरा दिन है और भारतीय टीम बढ़त के साथ खेल रही है। भारत के आठ विकेट आउट हो चुके है और खबर लिखे जाने तक भारत ने 342 रन बना लिए है।
ऑस्ट्रेलिया के 177 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 342 रन बनाए है। पहली पारी में टीम की बढ़त 165 रन की हो चुकी है। अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी इस समय क्रीज पर हैं और रवींद्र जडेजा 70 रन बनाकर आउट हो चुके है। जड़ेजा ने बॉल और बेट दोनो से ही कमाल दिखाया है।
इधर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू मैच खेल रहे टॉड मर्फी को छठी सफलता मिली है। उन्होंने भारतीय टीम के आठ में से छह विकेट अकेले ने आउट किए है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज से भारत को संभलकर खेलना होगा।
