इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी सीरीज का पहला मैच भारत ने जीत लिया है और आगे के मैच के लिए दोनों टीमें तैयार है। दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाएगा।
पहले ये मैच धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन अब बीसीसीआई ने शेड्यूल में बदलाव कर दिया है और तीसरा टेस्ट मैच अब इंदौर में खेला जाएगा। टेस्ट क्रिकेट मुकाबला खेले जाने की हिसाब से धर्मशाला में परिस्थितियां अनुकूल नहीं है, जिसके चलते ये बदलाव किया गया है। ऐसे में अब इंदौर के स्टेडियम में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड देख लेते है।
इंदौर में अब तक भारत ने दो टेस्ट मैच खेले हैं। पहला टेस्ट भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2016 को खेला गया था। इसी तरह दूसरा टेस्ट मैच भारत और बांग्लादेश के बीच 2019 में खेला गया था। दोनों ही मैच भारत ने जीते हैं।
