इंटरनेट डेस्क। विमेंन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले सीजन के लिए दोपहर 2ः30 बजे से खिलाड़ियों की नीलामी होगी। नीलामी का जो आयोजन होने जा रहा है वो मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस मेगा ऑक्शन में 409 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 15 देशों की विमेंस क्रिकेटर शामिल हैं। खबरों की माने तो विमेंन प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन के लिए दुनियाभर से 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार नीलामी में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। भारत की अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम से सभी खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *