इंटरनेट डेस्क। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल के बारे में बताने की कोई ज्यादा जरूरत नहीं है वो सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है, लेकिन उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के बीच में एक बड़ी खुशखबरी मिली है, इस खबर कों सुनने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

जी हां शुभमन गिल को पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। उन्होंने मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को पीछे डोकर ये अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस अवार्ड की घोषणा के बाद गिल के लिए खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

आपकों बता दें की शुभमन गिल को पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला है। और वह पहली ही बार में ये अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। आपकों बता दें की शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी भी बन चुके है। इसके अलावा उन्होंने पिछले कुछ समय में टी20 और वनडे में अच्छा प्रदशर्न किया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *