इंटरनेट डेस्क। वेस्ट इंडीज में खेला जा रहे महिला टी20 वर्ल्डकप में भारतीय महिला टीम ने वेस्ट इंडीज की टीम को उसके ही घरेलू मैदान में मात दे दी। वेस्ट इंडीज ने पहले खेलते हुए भारत को 119 रन का टारगेट दिया। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। साथ ही इस मैच में तीन विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा ने इतिहास भी रच दिया।
जी हा इस मैच में भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तीन विकट लिए। दीप्ति शर्मा ने एफी फ्लेचर को बोल्ड कर टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए। दीप्ति शर्मा टी20 इंटरनेशनल मैच में 100 विकेट लेनी वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
इस मामले में उन्होंने पूनम यादव को पीछे छोड़ दिया है। पूनम यादव के 98 विकेट है। दीप्ति शर्मा ने एफी फ्लेचर, स्टेफिनी टेलर और शेमाइन कैंपबेल के विकेट लिए। इसके साथ ही उनके नाम ये रिकॉर्ड भी हो गया है।
