इंटरनेट डेस्क। आईपीएल मैच का कार्यक्रम जारी हो चुका है और कितने मैच होंगे और कितने दिन 16वां संस्करण चलेगा ये भी सामने आ चुका है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए भी बडी खबर है। जी हां स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल सीजन के दो मैच खेले जाएंगे।

जानकारी के अनुसार आईपीएल के इस संस्करण में धर्मशाला स्टेडियम में दो मैच होंगे। 17 मई को पंजाब किंग्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स और 19 मई को पंजाब की टीम राजस्थान रायल्स के साथ भिड़ेगी। धर्मशाला में 2013 के बाद आईपीएल के मैच होने जा रहे हैं। जिसके बाद क्रिकेट प्रेमियों में इस खबर के बाद रोमांच पैदा हो गया है।

आपकों बता दें की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का तीसरा मैच भी धर्मशाला में ही खेला जाना था। लेकिन मैदान में घास सहीं नहीं उगने और खिलाड़ियों के चोट लगने के डर के कारण ये मैच धर्मशाला से इंदौर में शिफ्ट कर दिया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *