इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है और इसकों लेकर बीसीसीआई ने टीम की घोषणा भी कर दी। पहले वनडे मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैच नहीं खलेंगे और उनकी जगह टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

ऐसे में पहले वनडे के बाद खेले जाने वाले दोनों वनडे के लिए रोहित शर्मा टीम में वापसी कर लेंगे। चयनकर्ताओ ने टीम की घोषणा करने के साथ ही खास जानकारी दी की रोहित शर्मा अपने किसी करीबी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर रहने वाले हैं।

ऐसे में वो टीम से बाहर रहेंगे। हालांकि वनडे से पहले टीम को अभी दो टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने है। पहले के दो मैचों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *