इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दो टेस्ट मैच खेले जा चुके है और तीसरा मैच इंदौर में 1 मार्च से खेला जाएगा। भारत ने दो मैच जीतकर इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे मैच में प्लेयिंग इलेवन भी चुनना मुश्किल हो रहा है।

ऐसा इसलिए की ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके है तो वहीं कप्तान पैट कमिंस अपने नीजि कारणों से स्वदेश लौट गए है। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में 4 बड़े मैच विनर खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस सीरीज के तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं।

वहीं डेविड वॉर्नर चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। वो दूसरे टेस्ट मैच में ही टीम से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में अब टीम के सामने प्लेयिंग इलेवन चुनना भी मुश्किल हो रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *