इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच कल से इंदौर में शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के दो मैच भारत पहले ही जीत चुका है और तीसरा मैच जीत जाता है तो वी सीरीज पर कब्जा कर लेगा। इसके साथ ही कल से शुरू हो रहे मैच में विराट कोहली के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।

जी हां आपकों बता दें की अगर विराट कोहली कल के मैच में एक भी कैच लपक लेते है तो कोहली इंटरनेशनल करियर में अपने तीन सौ कैच पूरे कर लेंगे। आपकों बता दें की विराट कोहली के नाम पर 492 इंटरनेशनल मैचों में कुल 299 कैच दर्ज हैं।

ऐसे में अगर कोहली कल कैच पकड़ लेते है तो उनके नाम 300 कैच लेन का एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा और विराट कोहली यह आंकड़ा छूने वाले महज दूसरे भारतीय प्लेयर बन जाएंगे। विराट कोहली के अलावा सिर्फ 6 खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 कैच लपके हैं। इस सूची में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *