इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्वकप में अपनी टीम को जीताकर वर्ल्डकप अपने नाम करने वाली टीम के कप्तान और स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर से अपना और देश का नाम रोशन किया है। जी हां अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर मेसी को पुरुष वर्ग में फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इस अवॉर्ड के लिए फ्रांस के एम्बाप्पे को भी नॉमिनेट किया गया था। लेकिन उन्हें मेसी ने यहां पीछे छोड़ते हुए ये अवार्ड अपने नाम कर लिया। खबरां की माने तो मेसी को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इस दौरान मेसी ने कहा कि यह मेरे करियर की सबसे खूबसूरत चीज है।

वहीं महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने ये अवार्ड हांसिल किया है। पुटेलस ने साल 2022 में बैलेन डीओर जीता था। आपकों बता दें की फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना ने तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *