इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट फैंस के लिए ये समय बड़ी खुशी वाला है और उसका कारण यह है की चार मार्च से वुमेन प्रीमियर लीग की शुरूआत होने जा रही है और 31 मार्च से आईपीएल की। ऐसे में क्रिकेट का मजा एक साथ दो गुना होने वाला है। ऐसे में टीमों ने अपने कप्तानों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है।

आपकों बता दें की हाल ही में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस टीम की कमान संभालेंगी। यानी के हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस टीम की जिम्मेदारी मिली है।

मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपनी महिला टीम का कप्तान घोषित किया। आपकों बता दें की हाल ही में वेस्टइंडीज में महिला टी20 विश्व कप 2023 का समापन हुआ है और हरमनप्रीत कौर 150 टी20 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *