इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्टर ट्राफी के तीसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले नागपुर टेस्ट और दिल्ली टेस्ट में भारत को जीत मिली थी और अब इदौर टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। टीम की इस मैच में शुरूआत ही बहुत खराब हुई थी। ऐसे में टीम के बल्लेबाजों के फ्लॉप शो की वजह से सवा दो दिन में ही यह मुकाबला समाप्त हो गया।

ऐसे में अब भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने का इंतजार और भी लंबा हो गया है। अगर टीम ये मैच जीत जाती तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेती। ऐसे में अब टीम को चौथा टेस्ट मैच जीतना ही होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *