इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच के पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले जा चुके है जिसमें दो मैच भारत ने और एक मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता है। चौथा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच 9 से 13 मार्च के बीच होगा।

चौथा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अब बड़ी खबर है वो यह है की पीएम नरेंद्र मोदी 9 मार्च को गुजरात दौरे पर आएंगे और वो खुद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैठकर देखेंगे। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटनी अल्बनीज भी होंगे।

खबरों की माने तो इस दिन राज्य भर के बीजेपी कार्यकर्ता भी टेस्ट मैच देखने पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंटनी अल्बनीज भी आठ मार्च को अहमदाबाद पहुंचेंगे। बताया जा रहा है की ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *