इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच आज अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यह मैच भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर भारत इस मैच को जीतता है तो वो विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप के फाइनल में खेल सकता है। हालांकि इस चार मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है।

इधर आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में 61 रन बना लिए है और ट्रेविस हेड के रूप में एक विकेट आउट हुआ है। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा और उनके साथ मारनस खेल रहे है।

इधर आज का मैच शुरू होने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने दोनों देशाके खिलाड़ियों के साथ मैदान में ही मुलाकात की। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम को विशेष रथ में बैठाकर मैदान भी दिखाया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *