इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी का चौथा टेस्ट मैच भले ही ड्रा हो गया हो लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर ये ट्राफी अपने नाम करली है। भारत ने ये सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। इसी के साथ भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने भी एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

जी हां विराट कोहली ने अहमदाबाद में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। अहमदाबद टेस्ट में कोहली ने 186 रनों की बड़ी पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विराट के टेस्ट करियर में 10वां ऐसा मौका रहा जब उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। आपकों बता दें की कोहली क्रिकेट के तीनों फोर्मट्स में 10 या उससे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच – 10 बार
वनडे क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच – 38 बार
टी-20 क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच-15 बार

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *