इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है और इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा अपने नीजी कारणों से यह मैच नहीं खेल पाएंगे। लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का एक बड़ा बयान भी सामने आया है।

सुनील गावस्कर ने हार्दिक पंड्या को लेकर एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा की वह मानते हैं कि हार्दिक को इस साल वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की कमान सौंप दी जाएगी। हालांकि इसके लिए उन्होंने एक चीज यह भी दोहराई की पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच कप्तान के तौर पर जीतना होगा।

आपकों बता दें की हार्दिक ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में पहली बार खेल रही गुजरात टायटंस की कप्तानी की थी और टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। वही टी20 इंटरनेशनल में पहले से ही वह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *