इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच कल यानी रविवार को विशाखापट्नम में खेला जाएगा। इसकों लेकर टीमें पहुंच चुकी है। वहीं भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहला मैच जीत लिया है जिसके बाद भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

वहीं भारतीय टीम की और से पहले वनडे में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर दूसरा मैच जीतने का दबाव रहेगा। फर्स्ट वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 188 रन बनाए जिसे भारत ने 39.5 ओवर में ही जीत लिया। इस मैच में के एल राहुल ने 75 रन की पारी खेली।

वहीं दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा कमान संभालेंगे। पहले वनडे मैच में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की थी। इसके बाद अब आगे के दोनों वनडे मैचों में रोहित शर्मा ही कप्तान रहेंगे वो अपने नीजी कारणों से पहला वनडे नहीं खेल पाए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *