इंटरेनट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ऐसी हार अब तक भारतीय टीम ने कभी नहीं झेली थी जो अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को झेलनी पड़ी है। ये टीम इस वर्ष वनडे वर्ल्ड कप और खेलेगी। ऐसे में इस टीम से पूरे देश को आशा है।

भारतीय टीम को रविवार को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत के नाम विशाखापट्टनम में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टीम इंडिया के लिए घरेलू वनडे मैच में ये सबसे बड़ी हार है।

आपकों बता दे की भारतीय टीम मैच में केवल 117 रन पर ही ऑलराउट हो गई। जवाब में कंगारू टीम ने बिना विकेट गंवाए ये लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 234 गेंद शेष रहते ही जीत लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 के हैमिल्टन वनडे में 212 गेंद शेष जीत दर्ज की थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *