इंटरेनट डेस्क। आईपीएल की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है और इसकों लेकर आईपीएल के प्रशंसकों में खुशी का ठिकाना नहीं है। हर किसी को वैसे आईपीएल के मैच देखना पसंद है। ऐसे में 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे भी ऐसे में आज हम आपको इस टूर्नामेंट के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बता रहे है जो भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम है।

जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर कुमार के नाम आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक डॉट गेंद करने का रिकॉर्ड दर्ज है। खबरों की माने तो इस क्रिकेटर ने 146 मैचों की 146 पारियों में सर्वाधिक 1406 डॉट बॉल की है और इस दौरान उन्होंने 154 विकेट भी हासिल किए हैं।

ऐसे और खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में दूसरा नाम वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन का है। जिन्होंने 148 मैचों की 147 पारियों में 1391 डॉट गेंदें डाली हैं और आईपीएल में 152 विकेट हांसिल कर चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *