इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत 31 मार्च से होने जा रही है और इसमें अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में जो आईपील के दीवाने है उनके लिए अब और कुछ दिन इंतजार करना होगा और उसके बाद शुरू हो जाएगा उनके लिए फटाफट क्रिकेट। ऐसे में आज हम बता रहे है ऐसे विदेशी खिलाड़ी जो इस लीग में पहली बार खेल रहे है।

जो रूट
आपकों बता दें की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज पहली बार आईपीएल खेलेंगे। रूट ने अब तक आईपीएल नहीं खेला है। रूट ने 2018 में ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने जो रूट को उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए में खरीदा है।

कैमरन ग्रीन
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम देकर खरीदा है। ग्रीन आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *